अंबेडकर नगर। विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। अभिभावकों ने अपने पाल्यों के द्वितीय मासिक परीक्षा के कॉपियों का अवलोकन किया तथा प्रथम मासिक परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से विद्यालय को अवगत कराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राम तीरथ यादव जी ने अभिभावकों से संवाद करते हुए बताया कि यह अभिभावक संगोष्ठी भैया बहनों के शैक्षिक गतिविधियों, समय पालन, अनुशासन, संस्कार आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा करते हुए भैया बहनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया और सभी के सहयोग की सराहना किया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.