info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

उन्नाव: स0वि0म0इ0का0शुक्लागंज की आकांक्षा तिवारी बनीं पीसीएस अधिकारी, विद्यालय में हुआ सम्मान

उन्नाव। स0वि0म0इ0का0 गोपीनाथपुरम, शुक्लागंज की पूर्व छात्रा आकांक्षा तिवारी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के पश्चात आकांक्षा तिवारी ने कठिन परिश्रम और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ की और वर्ष 2024 में आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी बनीं। आकांक्षा तिवारी ने बताया कि उनके पिता श्री राघवेंद्र तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं तथा माता श्रीमती उर्मिला तिवारी गृहणी हैं। उनके छोटे भाई अभय तिवारी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आकांक्षा ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से यह सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया, वहीं प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार सिंह ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। आचार्या बहनों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहनें एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आकांक्षा तिवारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। अंत में प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार सिंह ने उनका मुँह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.