अम्बेडकरनगर। विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर में कक्षा 9 के भैया-बहनों की प्रयोगात्मक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में श्री शशांक तथा श्री अभय तिवारी उपस्थित रहे। दोनों परीक्षकों ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी तैयारी का आकलन किया और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया।
प्रयोगात्मक परीक्षा में बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार सभी विषयों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 9 के सभी भैया-बहन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने ज्ञान और तैयारी का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.