info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ: प्रधानाचार्यों की प्रांतीय बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता व नवाचारों पर हुआ मंथन

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इंदिरा नगर में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्यों की प्रांतीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के सर्वांगीण विकास, शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन तथा भावी योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक के उद्घाटन सत्र में माननीय डॉ. सौरभ मालवीय जी (मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश), माननीय श्री पवन सिंह चौहान जी (एम.एल.सी. एवं चेयरमैन, एस.आर. ग्रुप), श्री हरेंद्र श्रीवास्तव जी (अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश) एवं माननीय श्री राम जी सिंह (प्रदेश निरीक्षक, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में श्री सुरेश जी (संभाग निरीक्षक, सीतापुर संभाग), श्री उत्तम कुमार मिश्र जी, श्रीमती निधि द्विवेदी जी तथा श्री मनीष जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आगंतुक अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल राम मिश्र जी द्वारा कराया गया।

अपने संबोधन में डॉ. सौरभ मालवीय जी ने विद्यालय विकास के विभिन्न आयामों—शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कार आधारित शिक्षा एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता—पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री हरेंद्र श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन से बैठक को वैचारिक दिशा प्राप्त हुई। बैठक के द्वितीय सत्र में माननीय प्रदेश निरीक्षक श्री राम जी सिंह ने प्रधानाचार्यों से अब तक की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी योजनाओं एवं नवीन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं मूल्यों से युक्त शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.