अम्बेडकरनगर। विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, एनटीपीसी टाण्डा का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 108 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। विद्यालय में साक्षी यादव ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्राची मिश्रा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अमय शुक्ला ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक अखण्ड प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य नीरज कुमार शुक्ला ने उत्कृष्ट परिणाम पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख चन्द्रमोहन एवं रविन्द्र प्रताप सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.