info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ : साधारण सभा बैठक संपन्न

लखनऊ I भारतीय शिक्षा समिति उ०प्र० की साधारण सभा की बैठक युगाब्द 5128 विक्रमी संवत 2083 बैशाख शुक्ल पंचमी, दिनांक 21 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर क्यू ,अलीगंज, लखनऊ में विद्या भारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा० हेमचन्द्र जी एवं मंत्री डॉ सौरभ मालवीय जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई I   

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर मां शारदे की वन्दना से किया I सर्वप्रथम भारतीय शिक्षा समिति उ०प्र०द्वारा संचालित विद्यालय एवं कुंज परिसर के दिवंगत कार्यकर्ताओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई I प्रदेश निरीक्षक जी ने अतिथियो का परिचय कराते हुए अध्यक्ष महोदय से कार्यवाही प्रारंभ करने का निवेदन किया।  

पिछली  कार्यवाही का वाचन मा० मंत्री डॉ० महेंद्र कुमार जी द्वारा किया गया I प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह ने समिति द्वारा संपन्न कार्यक्रमों की जानकारी साधारण सभा में दी I कोषाध्यक्ष श्रीमान के० आर० कनौजिया जी ने साधारण सभा में वर्ष 2026-27 का  अर्थ संकल्प प्रस्तुत किया I ततपश्चात अध्यक्ष  श्रीमान हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने कार्यसमिति का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण कार्यसमिति को भंग करते हुए नवीन कार्यसमिति के निर्वाचन की कार्यवाही के लिए प्रस्ताव किया I नियमानुसार साधारण सभा ने नवीन कार्यसमिति का गठन किया I मा० अध्यक्ष जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शांति मंत्र के साथ बैठक समाप्त करने की घोषणा की। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.