info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

सीतापुर : सरस्वती विद्या मंदिर महादेवपुरम महमूदाबाद में साधारण सभा की बैठक संपन्न

सीतापुर। सरस्वती विद्या मंदिर महादेवपुरम महमूदाबाद में साधारण सभा की बैठक श्री नरेंद्र कुमार गुप्त जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुए सभी का स्वागत किया। बैठक के दौरान प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह एवं संभाग निरीक्षक श्री सुरेश जी ने विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन, अनुशासन, संस्कार आधारित शिक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर विद्यालय के विकास हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.