info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ: सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर क्यू, अलीगंज, लखनऊ में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, क्षेत्र प्रचारिका श्रीमती शशि बघेल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जगत को संदेश देने वाली मातृशक्ति, जो समाज को धारण करने की शक्ति रखती है, उसे हम क्या शिक्षा देंगे। “मैं से हम तक की यात्रा का प्रकाट्य ही हमारा यह जीवन है। खेल-खेल में बालक को प्रकृति का परिचय कराने वाली मां ही है। समाज का निर्माण करने वाली भारत की माताएं ही हैं।”

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय अंजु प्रजापति, सदस्य, महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समापन नहीं, बल्कि एक आरंभ है। आप सभी समाज को जागरूक कर भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्ष, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति, माननीय के. सीता अक्का जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आप सभी चाणक्य और अहिल्या की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति ने भारत को सुपर पावर बनाने का संकल्प लिया है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक छोटा प्रयास है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा परिवार हमारा है।

कार्यक्रम का वृत्त निवेदन श्रीमती निधि द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान से लगभग डेढ़ लाख महिलाएं संपर्क में आईं। मंच संचालन श्रीमती माया अवस्थी ने किया तथा डॉ. पारुल गुप्ता ने आभार ज्ञापन किया। वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.