उन्नाव। सरोज सरस्वती शिशु मन्दिर गोपीनाथपुरम शुक्लागंज में प्रवेशोत्सव, विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर हकीकत राय जी, एवं महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला 'की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन, हवन व आरती के पावन वातावरण में 360 भैया-बिहनों ने अपने माता-पिता संग ओम् एवं स्वास्तिक लेखन द्वारा शिक्षा जीवन का शुभारंभ किया। संस्कार, ज्ञान, नैतिकता व राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानाचार्य जी, अतिथिगण, अभिभावक बंधु-भगिनी एवं समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।।आनंद, उल्लास और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.