लखनऊ । सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , जानकीपुरम में सावन महोत्सव के चतुर्थ दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्रीमती सुधा तिवारी जी के निर्देशन में हुआ I इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए टोफी-गिलास प्रतियोगिता, बैलेंसिंग प्रतियोगिता , डांस प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा, कौशल एवं संतुलन क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने सभी के बीच उमंग, आनंद और उत्सव का वातावरण बना दिया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.