लखीमपुरI पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज (यू०पी० बोर्ड), के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र भैया रजनीश वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। भैया रजनीश वर्मा की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं समस्त छात्र-छात्राओं में गर्व एवं उत्साह का वातावरण है।
विद्यालय परिवार की ओर से भैया रजनीश वर्मा को इस महत्वपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और भविष्य में भी संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.