info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

उन्नाव :सरोज सरस्वती शिशु वाटिका / मन्दिर में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास

उन्नाव I सरोज सरस्वती शिशु वाटिका / मन्दिर गोपीनाथपुरम शुक्लागंज, में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रूप-सज्जा कार्यक्रम  का आयोजन  किया गया, जिसमें शिशुओं  ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी  के मनमोहक स्वरूप धारण कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा माँ  सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के  साथ प्रारम्भ हुआ।

शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती आशा शुक्ला द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि शुक्ला ( समाज सेविका ) ने बाल कृष्ण रूप में आए शिशुओं की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विद्यालय के  प्रधानाचार्या श्रीमान दुर्गेश भारद्वाज जी ने शिशुओं  का उत्साहवर्धन करते हुए जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, रचनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करते हैं।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.