अम्बेडकरनगर। विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, एनटीपीसी टाण्डा, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान हेमचंद्र जी का गरिमामय आगमन हुआ। उनके आगमन पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। प्रातःकालीन वंदना सभा में विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमान नीरज कुमार शुक्ला जी ने पधारे हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के यशस्वी अध्यक्ष श्रीमान अंजनी कुमार वर्मा जी तथा साकेत संभाग के संभाग निरीक्षक श्रीमान अवरीश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई। मुख्य अतिथि श्रीमान हेमचंद्र जी ने कक्षा दशम एवं द्वादश के भैया-बहनों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित एवं संस्कारित जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सूर्योदय से पूर्व उठने, भोजन से पूर्व भोजन मंत्र करने, प्रतिदिन व्यायाम करने, माता-पिता के चरण स्पर्श करने, परीक्षा की पूर्ण मनोयोग से तैयारी करने एवं उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने का संकल्प लेना चाहिए। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से विद्यार्थी अत्यंत प्रभावित एवं उत्साहित हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या बहनें तथा भैया-बहन अनुशासित रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.